फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरेया में हुए सड़क हादसे में जखैड़ा के युवक की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरेया में हुए सड़क हादसे में जखैड़ा के युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी युवक की औरेया में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका साथी ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी ओमेंद्र ट्रक चालक है, जिसके साथ गांव का ही गौरव (22)क्लीनर के रूप में काम करता है। वह भाड़ा लेकर चित्रकूट के पास सुमेरपुर गए थे। शनिवार की रात माल उतारकर दोनों मथुरा लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 12 बजे औरेया थाना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास उनका ट्रक खराब हो गया। इसके बाद वह सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके उसकी जांच करने लगे। क्लीनर गौरव सड़क किनारे खड़ा होकर चालक को टार्च दिखा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी और गौरव को कुचल दिया, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें