फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक विवाहित महिला ने अपने पति व उसके साथियों पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह पांच मार्च 2017 को जिला अमरोहा निवासी कासिफ से हुआ था। कुछ समय बाद ही दहेज की मांग करते हुए मारपीट करते हुए पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने ससुराल पहुंचकर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समझौता किया था। इसमें ससुरालियों को शादी में लगने वाली रकम को वापस किए जाने की बात तय की गई थी। आरोप है कि उस समय ससुरालियों ने फर्जी चेक देकर उन्हें वहां से टरका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में महिला के परिजनों ने एक मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी 2018 को उसके पति ने फोन कर समझौैते की बात कही। वह 14 जनवरी को हापुड़ स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने आई थी। इस दौरान उसने फोन कर अपने पति को बात करने के लिए वहां बुला लिया। आरोप है कि महिला के पति कासिफ व उसके साथी रिहान ने उसे बात करने के बहाने कार में बिठा लिया। दोनों जबरन उसे नगर के एक मोहल्ले स्थित एक मकान पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे वहां छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर मामले की जानकारी पुलिस को देकर रिपोर्ट लिखवानी चाही तो पुलिस ने उसे टरका दिया। मंगलवार को पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली प्रभारी निरिक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें