फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश को लेकर पड़ौसी के घर में घुसकर हमला किया, दो बहन घायल हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला

अमर उजाला ब्यूरो

गढ़मुक्तेश्वर। गांव पलवाड़ा में रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में दो बहनें घायल हो गईं। आरोपियों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी शौरम मुल्ला शुक्रवार की रात को किसी काम से बुलंदशहर के कस्बा खुर्जा को गया हुआ था। इस दौरान उसके परिवार से रंजिश मानने वाले लोग उसके घर में घुसकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पड़ोसियों ने परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें शौरम मुल्ला की बेटी मुस्कान और रीबा घायल हो गईं। शौरम मुल्ला की पत्नी महताब बेगम ने पड़ोसियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि परिवार से रंजिश मानने वालों ने घर में घुसकर उसकी दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया और कुंडल समेत हार झपटकर ले गए हैं। एसओ आरके राठी का कहना है कि रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें लूटपाट होने का आरोप निराधार है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें