फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों की मारपीट से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से छूटकर आए पत्नी के हत्यारोपी की हत्या
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में जेल से छुटकर आए पत्नी के हत्यारोपी को उसके रिश्तेदारों ने सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। सिर में ईंट लगने से घायल युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव तिसौना निवासी संजय की शादी सिंभावली क्षेत्र के गांव ढाना निवासी सबिता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही संजय बक्सर में मकान खरीदकर पत्नी के साथ रहने लगा। 19 अप्रैल 2015 को सबिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए संजय के खिलाफ तहरीर दी थी। उसके बाद पुलिस ने संजय को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान संजय की पत्नी के रिश्तेदारों ने बक्सर के मकान को किराए पर दे दिया। दो दिन पहले संजय जमानत पर छूट कर आया। बृहस्पतिवार सुबह जब वह अपने मकान पर पहुंचा तो घर में मौजूद किराएदारों को देखकर वह भड़क उठा और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। हंगामा होने पर किराएदारों ने मृतका के रिश्तेदारों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने संजय से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक रिश्तेदार ने उसके सिर में ईंट मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हो स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया जहां संजय की मौत हो गई। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें