फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को जलाने के मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन को जलाने के मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ जिले के ग्राम शाहजमाल किठोर निवासी एक व्यक्ति ने बहन को जलाकर मारने के प्रयास के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

एसपी से की गई शिकायत में चांद मौहम्मद ने कहा है कि 17 नवंबर 2016 को उसकी बहन शाहीन का निकाह मोहल्ला चमरी निवासी सद्दाम से किया गया था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद उसकी बहन अपने मायके आ गई। बीच में बिरादरी के लोगों द्वारा समझौते कराने के बाद वह फिर ससुराल चली र्र्र्र्र्र्र्गई। चार मार्च को उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी। फिलहाल वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है। इस घटना में पति सद्दाम, वसीम, शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मगर, पुलिस ने अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की। यहां तक कि पीड़िता का बयान तक दर्ज नहीं किया गया। चांद मौहम्मद ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें