दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल
गढ़मुक्तेश्वर। दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन बाद में फैसला होने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया।
गढ़ क्षेत्र के गांव हैदरपुर में सचिन और अमित मंगलवार की दोपहर को क्रिकेट खेल रहे थे, तो वहां से निकल रहे उनके एक खानदानी ने गाली-गलौज कर दी। इसका विरोध करने पर तनातनी हो गई और फिर दोनों ही पक्षों के कई लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस घटना में सचिन और अमित समेत तीनों युवक घायल हो गए, जिन्होंने कोतवाली में पहुंचकर एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। मगर, बाद में सपा नेता बॉबी त्यागी समेत गांव के कई गणमान्य लोग कोतवाली में आ गए, जिन्होंने दोनों ही पक्षों को समझाकर मामले को किसी भी कार्रवाई के बिना निपटा दिया।