फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनावत में चाकू घोंपकर युवक की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू घोंपकर युवक की हत्या का प्रयास
विज्ञापन


हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सपनावत में शनिवार सुबह एक युवक को चाकू घोंपकर हत्या का प्रयास किया गया। उसे गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुुलिस के अनुसार गांव सपनावत निवासी विकास (22) पुत्र ओमवीर सिंह 12वीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार शाम गांव में दौड़ लगाने को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई थी। कुछ युवकों ने उस समय दोनों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह विकास अपने खेत पर काम करने जा रहा था। तभी उसे अकेला देखकर आरोपी युवक व उसके तीन भाई हाथ में चाकू लेकर आए और गाली गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर उक्त युवकों ने चाकू से विकास के पेट में लगातार कई वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घर से खेत पर जा रहे विकास के पिता व उसका छोटा भाई ने उसे रास्ते में लहूलुहान देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

एसओ धौलाना नरेन्द्र शर्मा का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें