प्रेमिका से मिलने आया युवक लापता
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आया युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। जिसकी बहन ने अपहरण का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
जनपद रामपुर निवासी रानी ने मंगलवार को गढ़ थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि सोमवार को उसका भाई सर्वेश गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लेकिन जब देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता होने लगी। रानी ने बताया कि उसने और उसके परिजनों ने मोबाइल पर सर्वेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। रानी का कहना है कि भाई की प्रेमिका के परिजनों ने उसका अपहरण कर लिया है। महिला ने अनहोनी की आशंका जताते हुए भाई की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए युवक की तलाश की जा रही है।