फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

- देहात थाना क्षेत्र के गांव दोयमी के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव दोयमी के पास बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर सोने की चेन लूट ली और भाग गए। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मेरठ रोड अशोक कालोनी निवासी मनोज त्यागी विकास खंड हापुड़ में सचिव पद पर तैनात हैं। रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपनी पत्नी मोनिका त्यागी के साथ बाइक से आवास विकास होते हुए खड़खड़ी जा रहे थे। जैसे ही वह दोयमी चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी से चेन झपटने का प्रयास किया। इसके चलते बाइक अनियंत्रित होने से दंपति नीचे गिर गए। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर मोनिका के गले की चेन लूट ली और ट्याला की ओर भाग गए। आरोप है कि 100 नंबर पर फोन किया गया तो फोन नहीं मिल सका। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह का कहना है कि यह मामला गंभीर है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें