फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
गांव निवासी छह साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। बच्ची की लहूलुहान स्थिति को देखकर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एक गांव निवासी एक व्यक्ति की छह वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान यहां पहुंचे गांव के दो किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों ने बच्ची को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद रोती हुई बच्ची घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने बच्ची को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। गांव पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें