फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को फोन कर मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार को फोन कर मांगी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

- ठेकेदार ने पुलिस से की शिकायत, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर के मोहल्ला संजय विहार आवास विकास निवासी ठेकेदार दीपक चौहान को किसी ने फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर ठेकेदार और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सरकारी कांट्रेक्टर व प्रॉपट्री इंवेस्टर दीपक चौहान ने कोतवाली में की गई शिकायत में कहा है कि शुक्रवार करीब पौने पांच बजे उसके मोबाइल पर किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनसे पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दीपक चौहान ने इस दौरान कई बार फोन काटा, लेकिन उधर से लगातार कई बार कॉल आई और धमकी दी कि शनिवार तक रकम न देने पर परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में तहरीर देकर की है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गयी है। धमकी देने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें