फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड डंफर ने मारी फाटक में टक्कर, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड डंफर ने मारी फाटक में टक्कर, हादसा टला
विज्ञापन

-टक्कर से बैरियर टूटकर ओएचई वायर से टकराया, अधिकारियों में हड़कंप
-आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर डंफर को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला स्थित रेलवे फाटक में शुक्रवार शाम को मिट्टी से भरे एक ओवरलोड डंफर ने टक्कर मार दी। बैरियर टूटकर ऊपर से गुजर रही ओएचई वायर से टकरा गई। जिससे यहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर डंफर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम कुचेसर रोड चौपला स्थित गेट नंबर 62 सी का बैरियर खुला हुआ था। इसी दौरान यहां से गुजर रहे एक ओवरलोड मिट्टी से भरा डंफर तेजी से निकला और ऊपर खड़े बैरियर से टकरा गया। फाटक का बैरियर मुड़कर ऊपर से गुजर रही ओएचई वायर से टकरा गया। तारों में उठी चिंगारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंफर का चालक उसे रेलवे लाइन के पास ही मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गेटमैन संतोष कुमार ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद गढ़ से आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। उनके साथ हापुड़ से भी दो टीमें मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ प्रभारी ने डंफर को कब्जे में ले लिया और फाटक और वायर को दुरुस्त कर मार्ग को सुचारु किया गया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। ट्रैक बाधित होने से तीन ट्र्रेने उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी प्रभावित रही।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि डंफर को कब्जे में लेकर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें