मोदीनगर रोड पर नंगौला चौकी के पास वाहन तलाशी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब लदी मिनी ट्रक को कब्जे लिया। पुलिस ने गाड़ी से करीब 200 पेटी अवैध शराब की पेटियां बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि आरोपी तस्कर भागने में कामयाब हो गए।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड पर नंगौला चौकी पर पुलिस वाहन की तलाशी ले रही थी। इसी बीच पुलिस को मोदीनगर की ओर से एक मिनी ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक रोक दिया और उतरकर भाग गया।
संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो लगभग 200 पेटी हरियाणा निर्मित शराब लदी हुई थी। पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहंी की गई है। कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि फरार तस्कर की तलाश की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा है कि नंगौला चौकी पर पुलिस ने 200 पेटी शराब के पकड़े जाने की सूचना है।