फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की जगह प्लास्टिक के पुतले का अंतिम संस्कार: लकड़ियां सजाकर तैयार की चिता; कफन हटाकर देखा तो सब हैरान; Video

Thu, 27 Nov 2025 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट (हापुड़)

सार

हापुड़ के गढ़ में दो युवक शव की जगह पुतले का अंतिम संस्कार करने पहुंचे। लोगों ने जब चिता से कपड़ा हटाकर देखा तो शव की जगह प्लास्टिक का पुतला मिला। दो युवक हिरासत में लिए गए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शव की जगह मिला प्लास्टिक का पुतला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गुरुवार दोपहर दो युवक एक कार में शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। घाट पर उन्होंने लकड़ियां सजाकर चिता तैयार की और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू ही करने वाले थे कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को कुछ शक हुआ।
विज्ञापन


शक के बाद कुछ लोगों ने कफन हटाया तो चिता में शव की जगह प्लास्टिक का पुतला था। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। उसी समय दूसरे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने भी यह नजारा देखा और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

कुछ ही देर में वहां पुलिस भी पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला किसी बड़ी धोखाधड़ी या आपराधिक साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

चर्चा यह भी है कि किसी जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बीमे की राशि हड़पने, किसी अपराधी को मृत दर्शाकर कानून से बचाने, या किसी बड़े क्राइम प्लान के तहत यह पुतला चिता पर रखकर जलाने की तैयारी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें