फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ने के खेत में मिले गोवंशों के अवशेष

Mon, 03 Jun 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर के जंगल में गन्ने के खेत में चार गोवंशों के अवशेष मिले। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेते हुए जांच के लिए नमूने भेजे। वहीं अवशेष को गड्ढा खोदवाकर जमीन में दबवा दिया।
विज्ञापन


गांव के कुछ किसान सोमवार की सुबह अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसान गजराज के गन्ने के खेत में गोवंशों के अवशेष दिखाई दिए। ग्रामीणों ने देखा कि वहां पर चार गोवंशों के सिर समेत अन्य अवशेष पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच करते हुए ग्रामीणों से भी पूछताछ की। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पशु अवशेष के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। शेष अवशेष गड्ढा खोदवाकर दबवा दिए गए है। सिपाही अजय कुमार की तहरीर पर गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पशुओं का वध करने वालों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले हुए मामले में भी कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।

पहले भी जंगल में हो चुका है पशु कटान

बागडपुर के जंगल में 11 मई की रात भी पांच से अधिक गोवंशों के अवशेष मिल चुके हैं। जिनका कटान कर तस्कर मांस अपने साथ ले गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि तस्कर निराश्रित गोवंशों को निशाना बना रहे है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें