हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव ब्रजनाथपुर नहर पटरी के पास झाड़ियों में गो अवशेष मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर गो अवशेषों को दबवा दिया।
बुधवार को सूचना मिलने पर सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गो अवशेष कई दिन पुराने थे। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक रितिक त्यागी, विकास शर्मा, अर्चित सिंहल, ध्रुव कंसल, विशाल शर्मा, आशीष थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार से मिले और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गो अवशेष कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। गो अवशेषों को गड्ढे में दबा दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।