फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने लूट ली बहन की आबरू: कान का इलाज कराने के बाहने ले गया, इधर-उधर घुमाकर बनाया शिकार; वीडियो भी बना ली

Sat, 07 Sep 2024 10:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

31 अगस्त को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुलाया और दोबारा दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
फुफेरे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर आरोपी ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की पीड़िता महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री काफी दिनों से कान की बीमारी की समस्या से जूझ रही है। पुत्री की बीमारी के बारे में उसने मोहल्ला मजीदपुरा में रहने वाली अपनी बुआ को बताया था। बुआ ने पुत्री को एक चिकित्सक को दिखाने की बात कही। इसके बाद बुआ के पुत्र आसिम ने 12 अगस्त को उसे उसकी पुत्री के बारे में बात करने के लिए जिला अस्पताल बुलाया। 

आसिम के कहने पर पीड़िता जिला अस्पताल पहुंच गई। जहां से आसिम उसे अपने साथ ले गया और इधर-उधर घुमाता रहा और इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे भगा दिया। 

31 अगस्त को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुलाया और दोबारा दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों से विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें