फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेशन की गाड़ी पर बिल जमा करने वालों की भीड़ उमड़ी

Fri, 11 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिल जमा करने वालों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद बिजली निगम की घोषणा से उपभोक्ता गद्गद हो गए हैं। वह दिल खोलकर बडे़ नोटों से बकाया भुगतान कर रहे हैं। हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद बिजली निगम ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि बिजली निगम बकाया वसूली के लिए बड़े नोट ले रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को सचल विद्युत बिल भुगतान केंद्र की टीम ब्रजघाट पहुंची। वहां बकाया बिल जमा कराने वालों की लाइन लग गई।

उन्होंने बताया कि सचल भुगतान केंद्र पर देर शाम तक 95 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का भुगतान किया। जिससे बिजली निगम ने साढे़ तीन लाख राजस्व की वसूली की है। वहीं बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बलवापुर में छापामारी की गई।
विज्ञापन


जिसमें बकाएदारी में कनेक्शन कटा होने के बावजूद दस लोग अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। देवी, दौलतराम, ओमवती, महावीर भगवान देई, किशन लाल, लखन सिंह, कतरपाल, विजयपाल, हरियल निवासी बलवापुर के खिलाफ ब्रजघाट चौकी में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें