गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा में स्थित सपा नेता सुधीर चौहान के कैंप कार्यालय पर संगठन की बैठक हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान सपा के हापुड़ संगठन प्रभारी धर्मेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के समक्ष गांव बहादुरगढ़ निवासी वरिष्ठ बसपा नेता शिवदत्त जाटव ने क्षेत्र के 60 से अधिक लोगों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिवदत्त जाटव और सुनील चौहान उर्फ पिंटू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सतीश चौहान, कमलजीत चौहान, अंकुर चौहान, चंद्रपाल को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
अर्पण तोमर को युवजन सभा का महासचिव बनाया गया। इसके अलावा डॉ. इंद्रराज सिंह चौहान, संजय चौहान, सुभाष जाटव, जुगनू ठाकुर, राहुल चौहान, पप्पू जाटव, सोमबीर यादव समेत 60 लोग भी सपा में शामिल हुए। बैठक के दौरान निराश्रित पशु, खाद, भूमि अधिग्रहण, गन्ना भुगतान, चिकित्सा, रोजगार, टोल, खेल के मैदान न होना जैसी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आस मोहम्मद, रविंद्र यादव, रिजवान चौधरी, साजिद चौधरी, अफसाना चौधरी, फारूक प्रधान, साजदा बेगम आदि मौजूद रहे।