फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना स्वीकृति लोड बढ़ने से उपभोक्ता बेहाल, काट रहे कार्यालयों के चक्कर

विज्ञापन
अतरपुरा चौराहे स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय में बिजली का बिल सही कराते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले के 41 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का लोड बिना स्वीकृति बढ़ाए जाने से लोग परेशान हैं। निगम कार्यालयों में पहुंचकर लोग बढ़कर आ रहे पैसे को घटाने की मांग उठा रहे हैं। जिलेभर के कनेक्शनों का करीब 43 लाख वाट लोड बढ़ाया गया है। इसमें अधिकांश उपभोक्ता दो किलोवाट वाले हैं।
विज्ञापन

ऊर्जीकरण और संसाधनों पर ऊर्जा निगम जिले में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है लेकिन स्वीकृत कनेक्शन के हिसाब से अधिक लोड चलने के कारण संसाधन धोखा दे रहे हैं। निगम मुख्यालय ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलेभर से ओवरलोड कनेक्शनों का डाटा उठाकर, औसत के अनुसार सभी की क्षमता वृद्धि कर दी।
इसमें करीब 41 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का लोड बढ़ गया है। जून महीने के बिल में फिक्स्ड चार्ज से लेकर सिक्योरिटी का पैसा जुड़कर आ गया है। जिन उपभोक्ताओं का महीने का बिल एक हजार रुपये तक आता था, वह बढ़कर 1300 रुपये से भी ऊपर पहुंच गया है।इस समस्या को लेकर अब हर रोज उपभोक्ता कार्यालय पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि हमसे स्वीकृति लिए बगैर लोड कैसे बढ़ा दिया गया। एक बार चेतावनी दी जानी चाहिए थी, ताकि लोड को कम कर पाते। कुल मिलाकर 41 हजार उपभोक्ताओं पर दस करोड़ से भी अधिक की सिक्योरिटी व अन्य चार्ज बढ़ाकर थोंप दिया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र का कहना है कि जिले के तीनों डिवीजन में करीब 41 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ाया गया है। यह कार्रवाई मुख्यालय स्तर से ही हुई है, जो कनेक्शन ओवरलोड थे, उन्हीं का लोड बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें