फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गाय से टक्कर के बाद दूसरी लेन में पहुंची कार, तीन की मौत, नौ गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
गढ़ में हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद जानकारी करते एएसपी विनीत भटनागर। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-09 पर रविवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी लोग दिल्ली से बिजनौर एक बरात में जा रहे थे। हादसे के बाद बरात की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी सलमान के भाई की बरात बिजनौर जा रही थी। बरात में शामिल होने के लिए सलमान, अपने दोस्तों व अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो कार में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-09 पर असली शिवा ढाबा के पास पहुंची, तभी अचानक सामने आई एक गाय से उनकी कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद वाहन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान बिजनौर की तरफ से आ रही अर्टिगा कार से टकरा गई। इससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दूसरी कार में सवार दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी सरफराज, अफजाल और अबरार की मौके पर ही मौत हो गई।
स्कॉर्पियो में सवार इस्तखार, अफरार, शाहबाज, जुबैर, सरताज सहित कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ और हापुड़ के अन्य निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।
दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत भी सामने आ गई। बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर मौके पर पर्याप्त स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें