फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब नेटवर्किंग के कारण परेशान हुए उपभोक्ता

Tue, 23 Aug 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
घंटों लाइन में लगने के बाद भी जमा नहीं हुए बिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली निगम के काउंटरों पर खराब नेटवर्किंग उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है। कनेक्टिविटी नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगे रहना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने निगम अफसरों से बिल जमा करने की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बिजली निगम में बिल जमा करने की व्यवस्था ऑनलाइन है, लेकिन यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। आए दिन काउंटरों पर कनेक्टिविटी गायब रहती है। ऐसे में काफी प्रयास के बाद भी कर्मचारी बिल जमा नहीं कर पाते।

मंगलवार को यह समस्या शाम तक बनी रही। उपभोक्ता सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक काउंटरों पर खड़े रहे, लेकिन बिल नहीं जमा हो पाए। निगम अफसरों की ओर से उन्हें राहत दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में अधिशासी अभियंता मुकेश गर्ग ने कहा कि समस्या को लेकर उन्होंने नेटवर्किंग कंपनी के अफसरों से शिकायत की है। जल्द ही सिस्टम को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें