फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाला निर्माण के दौरान गिरी मकान और दुकानों की दीवारें

Tue, 12 Nov 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड पर नाला निर्माण के दौरान मंगलवार को एक मकान की दीवार और गेट गिर गया। जबकि, दो दुकानों की दीवारों का कुछ हिस्सा और शटर भी अपनी जगह से हट गए। इसके अलावा एक अन्य दुकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे लकड़ी की बल्ली लगाकर रोका गया है। हादसे के दौरान मजदूर भी चपेट में आने से बच गए, इन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। मामले में ईओ ने जांच बैठा दिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा करीब 38 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर के समय ठेकेदार के मजदूर फ्लाईओवर से उतरने वाली जगह पर काम कर रहे थे। खोदाई के दौरान सबसे पहले जीतू गौतम की दो दुकानों की दीवार हटने से नींव खुल गई। इस दौरान शटर भी अपनी जगह से खिसक गए। इससे आगे प्रदीप के मकान की दीवार और गेट भरभराकर गिर गए। पास में खड़े मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि, प्रदीप के मकान से लगी बाबूराम हलवाई की दुकान की दीवार में दरार आ गई। दीवार को लकड़ी की बल्ली लगाकर गिरने से रोका गया। शाेर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा होने लगा। इस बीच मजदूर चुपचाप वहां से निकल गए। मामले की जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को दी गई है। लोगों ने कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग की है।


कोट -

मामले की जानकारी मिली है। निर्माण विभाग के अवर अभियंता को जांच सौंपी गई है। वह मौके पर भी गए हैं। नगर पालिका के ठेकेदार के कारण किसी का नुकसान हुआ है तो इसकी भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनोज कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें