फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कुत्ते और बंदर पकड़वाने के लिए सभासद करेंगे भूख हड़ताल

Tue, 12 Nov 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने की मांग पूरी न होने तक सभासदों ने भूख हड़ताल की घोषणा की है। नगर पालिका में 16 नवंबर से यह भूख हड़ताल शुरू होगी। इसको लेकर पालिका के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


सभासद विकास दयाल ने बताया कि बंदरों और कुत्तों का आतंक शहर में बढ़ता जा रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में बंदर और कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ससे लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान भी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिकारियों को 30 सितंबर को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें 45 दिन का समय देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन आज तक भी अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। मामले में अब सभासद विकास दयाल ने साथियों के साथ मिलकर अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर 16 नवंबर को सुबह दस बजे से भूख हड़ताल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जब तक बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए जाते हैं, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

मामले में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि कई बार टेंडर निकाल चुके हैं, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। सभासद के साथ बैठकर वार्ता करेंगे। कोशिश है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें