हापुड़। पंजीकरण व निबंधन विभाग के नए आदेशों के विरोध में 9वें दिन भी तहसील परिसर में बैनामा लेखक, अधिवक्ताओं, वेंडरों की हड़ताल जारी रही। जिला कांग्रेस कमेटी ने तहसील पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। दस्तावेज लेखक तहसील संघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल में अधिवक्ता, वेंडरों ने कहा कि सरकार की यह नीति परेशान करने वाली और रोजगार छीनने वाली है। यह नीति यदि लागू हुई तो हापुड़ के हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे, घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर, हड़ताल को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि सरकार इस आदेश को तत्काल वापस ले, यदि इसकी वापसी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेसी भी जल्द ही अनशन पर बैठेंगे।
हड़ताल में दस्तावेज लेखक तहसील संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत, सतीश चौधरी, नरेंद्र शर्मा, अमित चौधरी, मोहित शर्मा, नरेश चौधरी, सतीश चौधरी, संजय कंसल, विक्रांत वर्मा आदि मौजूद रहे।