फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सड़कों पर उतरेंगे शिक्षामित्र

Mon, 02 Jan 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सड़कों पर उतरेंगे शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘समान कार्य, समान वेतन’ की मांग को लेकर सात दिन से बीएसए कार्यालय पर धरना दे रहे शिक्षामित्रों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। शहर के मुख्य मार्गों पर शिक्षामित्र पैदल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम, एसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया है। सोमवार को शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। शिक्षामित्र संजीव कुमार ने बताया कि वह सात दिन से कड़ाके की सर्दी में अपनी जायज मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं,

लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि अब तक कोई भी अधिकारी शिक्षामित्रों की शिकायत सुनने मौके पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अल्प वेतन पर कार्य करना अब मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजीव कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे से पैदल मार्च धरना स्थल से शुरू होकर अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्री गंज, तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड, कोठीगेट होते हुए बीएसए कार्यालय पर संपन्न होगा।

प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप सिंह तोमर, मनोज कुमार शर्मा, भूपेंद्र कुमार, तनवीर अहमद खान, राकेश कुमार, संजय कुमार शर्मा, बबीता यादव, सुंदर शर्मा, मिलन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें