फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, आज से दो दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में सर्दी के सितम के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को हवा की रफ्तार बढ़ने के बाद शीतलहर ने ठिठुरन और बढ़ा दी। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। हालांकि पिछले तीन दिन से दिन में खिल रही धूप से लोगों को राहत मिली है। सुबह-शाम ठंड का प्रकोप जारी रहा, साथ ही गलन के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सुबह के समय कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। इसके साथ ही शीतलहर ने भी लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह दस बजे के बाद मौसम साफ होने के साथ ही धूप खिल उठी। इसके बाद लोग घरों की छतों और पार्कों में धूप का आनंद लेने के लिए बैठे दिखाई दिए। बाजारों और सड़कों पर भी चहल पहल बढ़ी लेकिन शीतलहर के चलते ज्यादा देर धूप का आनंद नहीं ले सके।
ठंडी हवा चलने के बाद अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम ढलने के बाद दोबारा से कड़ाके की ठंड का सितम शुरू हो गया और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई और सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बाद पाला और कोहरा पड़ने की भी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कोहरा छाए रहने के साथ ही शीतलहर चलने और तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का सितम बढ़ने का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और बादल छाए रहने की भी संभावना है।
-
फसलों पर भी दिखेगा मौसम का असर-
घना कोहरा छाने और शीतलहर का असर फसलों पर भी दिखाई देगा। घने कोहरे के कारण आलू, टमाटर, गोभी, मिर्च, गाजर और अरहर की फसल पर झुलसा रोग, सरसों पर अल्टरनेरिया रोग की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही मटर, गन्ना, गेहूं की फसल पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। शीतलहर चलने से इनके उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें