फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीओ करेंगे सेना की जमीन पर कब्जे की जांच

Mon, 10 Mar 2025 08:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के फ्रीगंज रोड स्थित सेना के पड़ाव की 696 वर्ग गज जमीन पर कब्जे के मामले में जांच तेज हो गई है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा का जांच सौंपी है।
विज्ञापन


सेना की भूमि की कीमत करोड़ों में है। जमीन की चहारदीवारी भी नहीं कराई गई। लेकिन इसपर आए दिन कब्जे हो रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, आर्मी लैंड की करीब 30 एकड़ जमीन राष्ट्रपति के आदेश से पहले ही बेची जा चुकी है। जबकि, 5.5 एकड़ यानि लगभग 22 हजार वर्ग मीटर जमीन शेष है। शुक्रवार देर रात जिला मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के गगन विहार निवासी अभिषेक त्यागी व अन्य लोगों ने सेना के पड़ाव की करीब 696 वर्ग गज जमीन पर चहारदीवारी कराकर कब्जा कर लिया। इसकी जांच एसपी ने सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। कब्जाधारियों को हर हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें