हापुड़। परिवहन विभाग के उपसंभागीय कार्यालय में तैनात पीटीओ आशुतोष उपाध्याय का स्थानांतरण गाजियाबाद के लिए कर दिया गया है। इनके स्थान पर मेरठ में तैनात प्रीति पांडेय का तबादला हापुड़ जिले में किया गया है। इसके अलावा भी विभाग में कई के तबादले जल्द होने की चर्चाएं हैं।