संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी में पर क्लासिक क्रिकेट क्लब हापुड़ और हापुड़ लायंस के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 75 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर क्लासिक क्रिकेट क्लब हापुड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर छह विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए, इसमें फिरोज अहमद ने 66 रन, साजिद कुरैशी ने 62 रन, रिहान कुरैशी ने 37 रन, तैमूर खान ने 33 रन का योगदान दिया। हापुड़ लायंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने दो विकेट, गौरव, सोनू, अश्वनी ने एक एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ लायंस की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी, इसमें विवेक सिरोही ने 61 रन, ऑगी त्यागी ने 25 रन, अश्वनी ने 23 रन का योगदान दिया। क्लासिक क्रिकेट क्लब हापुड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सरफराज, शारिब शेख और मोहम्मद एहतेशाम ने दो दो विकेट, साजिद कुरैशी, दानिश ने एक एक विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई।