फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 26 रन से जीता मैच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में शॉट लगाते बल्लेबाज। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को क्लासिक क्रिकेट क्लब और खान क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 26 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्लासिक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे खान क्रिकेट क्लब ने 19.4 ओवर में 199 रन पर ही सभी विकेट गवां दिए। इसमें रविंद्र सिंह ने 30 गेंद में 53 रन, रोमन ने 18 गेंद में 32 रन और शादाब ने 12 गेंद में 25 रन का योगदान दिया।
क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से फिरोज अहमद ने तीन ओवर में 15 रन देकर एक विकेट, मोनू चौधरी ने चार ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट और शरीफ शेख बाबा ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें