फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : गढ़ से भगवंतपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ के अब्दुल्लापुर से भगवंतपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। करीब 15.50 करोड़ से 11 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण होने से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। चौड़ीकरण का काम आठ गांवों में होगा। शासन ने निर्माण कार्य के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। आगे की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए विधायक हरेंद्र सिंह ने प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को लेकर लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष चर्चा की थी। अब शासन स्तर से निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। कार्य के लिए मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी खुशी है।
वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है। जिसे बढ़ाकर 15.50 मीटर तक किया जाएगा। यह मार्ग गढ़मुक्तेश्वर, शाहपुर चौधरी, अब्दुल्लापुर, नयागांव, इनायतपुर, आलमनगर, मुकीमपुर और भगवंतपुर से होकर गुजरता है। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण प्रतिदिन यहां से निकलने वाले हजारों परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शासन स्तर से मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी मिल गई है। मंजूरी के बाद टेंडर सहित आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें