छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। खुफिया विभाग भी संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचे को गिरा दिया गया था। इस दिन को तब से अब तक हिंदू संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। विहिप ने इस बार भी शौर्य दिवस मनाने का एलान किया है।
6 दिसंबर को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुलिस ने कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में छह दिसंबर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
सीओ और थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हापुड़ के साथ ही पिलखुवा और गढ़ में भी विशेष सुरक्षा रहेगी।
एडीएम हरीश चंद्र ने बताया कि सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने क्षेत्र में मौजूद रहें और हर गतिविधि पर निगाह रखें। पुलिस अफसरों के साथ तालमेल बनाकर रखें।