फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जगमगाएंगे शहर के चौराहे और बस अड्डे, 78 लाख रुपये से लगेंगी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर के प्रमुख चौराहों, बस अड्डे और सरकारी परिसरों में जल्द ही प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) करीब 78 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट, ऑक्टागोनल पोल और सोलर एलईडी लाइटें लगाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। प्राधिकरण मोहल्ला मढैया में लखपत सिंह से लेकर पिलखुवा-मोदीनगर मार्ग तक 17.97 लाख रुपये से सात मीटर ऑक्टागोनल पोल लगाएगा। हापुड़ बस स्टैंड परिसर, तहसील सदर परिसर और उपनिबंधक कार्यालय परिसर चितौली पर 18.76 लाख रुपये से हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। जिला संयुक्त चिकित्सालय और क्षय रोड परिसर में 12.24 लाख रुपये से दो हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। ग्राम धनौरा और ग्राम असौड़ा में 5.36 लाख रुपये से सोलर एलईडी लाइटें लगाने का कार्य होगा। इसके अतिरिक्त, आनंद विहार आवासीय योजना में ग्रुप हाउसिंग के-2 के लिए 23.65 लाख रुपये से 11 केवी लाइन का निर्माण भी कराया जाएगा।
प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। उन्होंने पुष्टि की कि इन कार्यों के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। यह पहल शहर और ग्रामीण इलाकों में रोशनी की कमी को दूर करेगी। इससे लोगों को रात में सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें