फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधिवक्ता को रास्ते में रोकर बेसबॉल से हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में तीन लोगों पर एक अधिवक्ता को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप है। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अधिवक्ता के साथ बेसबाल के डंडे से उनके हाथ पर जोरदार वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना देहात पुलिस ने तीनों आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव असौड़ा निवासी अधिवक्ता नितिश वर्मा ने बताया एक नवंबर की शाम वह किसी काम से बाजार जा रहे थे। चेतन मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे तो गांव के ही अजय वर्मा, उसके बेटे विशू वर्मा और कन्हैया वर्मा ने उन्हें रोक लिया। तीनों रुपयों के लेनदेन को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि विशू ने बेसबाल के डंडे से उनके हाथ पर वार किया, जबकि अजय और कन्हैया ने लात-घूंसों से जमकर पीटा। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने अजय वर्मा, विशू वर्मा और कन्हैया वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें