फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ठंड से बच्चे हो रहे बीमार, तेज बुखार और खांसी कर रही परेशान

Fri, 27 Dec 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ठंड का असर बच्चों की सेहत पर दिखने लगा है। तेज बुखार और खांसी-जुकाम ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है। अस्पतालों की ओपीडी में बच्चों की भीड़ से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। चिकित्सक बच्चों को सुबह और शाम घर से बाहर न निकालने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी और हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम के कारण लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों को खांसी-झुकाम की समस्या बहुत अधिक है, लेकिन नवजात शिशु से लेकर पांच साल तक के बच्चे ठंड की चपेट में अधिक आ रहे हैं। सीएचसी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेंद्र राय ने बताया कि बच्चों को घर पर भी गर्म कैप, ग्लब्स और मौजे पहनाकर रखें। सुबह और शाम के समय खुले में लेकर न घूमें। जो बच्चे इन दिनों बीमार पड़ रहे हैं। उनके मामलाें में गर्म कपड़े सही प्रकार से न पहनाना अधिक सामने आया है। मौसम के अनुसार ही बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए।



सीएचसी में दोगुना से अधिक भीड़

इन दिनों बच्चों में खांसी, जुकाम, निमोनिया और कोल्ड डायरिया जैसी बीमारियां अधिक हो रही हैं। सामान्य सर्दी और जुकाम भी बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके अलावा बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही जुकाम और खांसी बढ़ जाती है व उल्टी, दस्त शुरू हो जाते हैं। सीएचसी और जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में करीब एक हजार से अधिक बच्चे इन बीमारियों से पीड़ित पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें