धौलाना। सपनावत मंदिर में भंडारे से घर लौट रही छह वर्षीय बच्ची का दो दिन पहले अपहरण हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची को मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को गांव निवासी महिला की छह साल की बच्ची पडोस के बच्चों के साथ मंदिर मे चल रहे भंडारे में गई थी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब बच्ची वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे तलाश किया। जानकारी मिली को बच्ची को एक व्यक्ति ऑटो में बैठाकर ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के डेरी मच्छा निवासी सुरेश पुत्र शीशराम गाजियाबाद में ऑटो चलाता है। चार महीने पहले सुरेश बुकिंग के दौरान गाजियाबाद से बच्ची की मां के परिवार को लेकर सपनावत आया था। इसी दौरान उसने नंबर ले लिया था। सुरेश कई बार सपनावत आ चुका था। दस नवंबर को वह बच्ची की मां से मिलने आया था। मौका पाकर वह बच्ची का अपहरण करके ले गया। पुलिस ने खोजबीन कर बच्ची को मेरठ से सकुशल बरामद किया है। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।