फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: चंद्रलोक कॉलोनी में परंपरागत तरीके से मनाया गया छठ पर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला निर्जला उपवास

Tue, 28 Oct 2025 02:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में नगर के चंद्रलोक कॉलोनी में पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले लोगों ने मंगलवार को परंपरागत तरीके से छठ पर्व मनाया। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे से चल रहा निर्जला उपवास खोला।
विज्ञापन
मनाया गया छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में नगर के चंद्रलोक कॉलोनी में पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले लोगों ने मंगलवार को परंपरागत तरीके से छठ पर्व मनाया। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे से चल रहा निर्जला उपवास खोला। सूर्यदेव से उन्होंने परिवार के लिए सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

विज्ञापन


छठ पूजा के अवसर पर मंगवार सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। महिलाओं ने दो रात एवं एक दिन से निर्जला व्रत रखा हुआ था। महिलाओं ने अस्थाई तालाब में आस्था की डुबकी लगाकर केले के पत्ते, शकरकंद, सिंघाड़ा, सेब, अनार, अनानास, मूली, लाल फूल, गन्ना समेत विभिन्न प्रकार के फल और हरी सब्जियों के साथ सूर्यदेव की वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला।

चंद्रलोक कॉलोनी में सुबह पूजा के दौरान छठ पूजा को लेकर घरों में छठी मैया के गीत गाए गए। व्रतियों ने परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग से छठ देवी को अर्पित करने के लिए पकवान बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें