फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फैशन प्रेमियों की पहली पसंद बने चेल्सी और फर वाले बूट

Sat, 06 Dec 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सर्द हवाएं तेज होते ही बाजारों में विंटर फुटवेयर की मांग बढ़ गई है। खासकर चेल्सी और फर वाले बूट फैशन प्रेमियों की पहली पसंद बन रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में इन बूटों की बिक्री 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

फैशन के साथ-साथ यह बूट ठंड से बचाव में भी बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। नए-नए डिजाइन, ट्रेंडी रंगों और हल्के वजन की वजह से ग्राहक इनकी तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। चेल्सी बूट्स अपनी स्लीक डिजाइन और साइड इलास्टिक के कारण कैजुअल और सेमी-फॉर्मल दोनों लुक के लिए अच्छे हैं, जबकि फर वाले शूज ठंड से बचाने के साथ-साथ आपको एक ट्रेंडी और वार्म लुक देते हैं। इनके साथ ही स्पोर्ट्स और स्नीकर्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये फुटवियर कंफर्ट होने के साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं। लोफर्स लुक में शानदार होते हैं और, जब ये पैरों पर होते हैं तो पहनने वाले को ट्रेंडी लुक मिलता है। हील और फ्लैट दोनों तरह के लोफर्स बाजार में बिक रहे हैं।
गोल मार्केट में बीएससी स्टोर के मालिक अरुण गंभीर ने बताया कि चेल्सी बूट और फर शूज की सबसे अधिक मांग है। बाइकर बूट्स की भी काफी खरीदारी हो रही है। लोग सर्दी से बचाव के साथ स्टाइलिश दिखने वाले फुटवियर को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेल्सी बूट 800 रुपये से 5000 रुपये तक
कैनवास शूज 800 रुपये से 3000 रुपये

लोफर्स 600 रुपये से 4000 रुपये

फर शूज 300 रुपये से 2000 रुपये

स्पोर्ट्स शूज 500 रुपये से 3000 रुपये

बाइकर बूटस 2500 रुपये से 4500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें