फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ड्रिप खत्म, सीएचसी स्टाफ को ढूंढने बाहर आया मरीज

Fri, 20 Jun 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सिखैड़ा सीएचसी में स्टाफ की लापरवाही मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। अब एक मरीज का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हाथ में लगी ड्रिप खत्म होने पर वह खुद ही उसे लेकर नीचे आता दिख रहा है। इस मामले में सीएमओ ने फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही इन दिनों सामने आ रही हैं। सिखैड़ा सीएचसी के प्रथम तल पर मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड बनाए गए हैं। इसमें बुखार समेत कई बीमारियों से पीडि़त मरीज भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें मरीज खाली ड्रिप की बोतल लिए सीढि़यों से नीचे उतरता दिख रहा है।

दरअसल, उसके हाथ में लगी ड्रिप खत्म हो गई थी। लेकिन वार्ड में कोई स्टाफ नहीं था। इस कारण उसका रक्त वापस बोतल में जाने लगा था। इससे डरकर ही वह नीचे आया। बता दें कि इसी अस्पताल में ही दो नवजातों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन


कोट -

मामला संज्ञान में आया है, जिस पर फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला बृहस्पतिवार का है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें