फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कमलेश हत्याकांड में 574 पन्नों की चार्जशीट तैयार

Fri, 19 Jul 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी में 25 अप्रैल की रात को व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट करने और विरोध करने पर महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने करीब 574 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। पुलिस जल्द ही इसे न्यायालय में पेश करेगी, जिससे आरोपियों को शीघ्र ही सजा मिल सके।
विज्ञापन


25 अप्रैल की शाम को व्यापारी रोहित सेठी की मां कमलेश दुकान से घर आई थी। इसी दौरान घर में चार बदमाश घुस गए। वहां बदमाशों ने उसकी मां को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद एक किशोर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया था। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। अब आरोपियों के खिलाफ करीब 574 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। शीघ्र ही न्यायालय में पैरवी करते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें