हापुड़। जनपद में रिक्त चल रहे दो ग्राम प्रधानों और 11 सदस्यों के लिए छह अगस्त को उपचुनाव होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने एडीएम संदीप कुमार को प्रेक्षक बनाया है। चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री विकास खंड मुख्यालयों पर शुरू हो गई है।
डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि जनपद में स्थित उन ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों के पदों पर उप चुनाव हो रहा है, जो आकस्मिक रूप से रिक्त स्थानों, पदों और न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो पर, उप निर्वाचन कराया जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव हो, इसके पर्यवेक्षण हेतु एडीएम संदीप कुमार को प्रेक्षक नियुक्त किया है। प्रेक्षक द्वारा मतदान व मतगणना की समुचित तैयारियों के बारे में रिटर्निंग आफिसर और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण करके तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कोई भी समस्या आने पर तुरंत ई-मेल से उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग में सूचना देंगे।
इन गांवों में हो रहा उपचुनाव
दरियापुर, मोहम्मदपुर खंड़लिया, सांवी हिमांयूपुर, चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़, उपैड़ा, खिलवाई, हसूपुर, लठीरा, शेरपुर, गडावली के वार्ड संख्या चार व छह के लिए उप चुनाव कराया जाएगा। रघुनाथपुर चंदपुरा व फरीदपुर सिंभावली में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है।