फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की जयंती

Sat, 23 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
आजाद जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रहित में भागीदारी का संकल्प लिया। गढ़-चौपला स्थित शहीद पार्क में चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


पं. धनंजय शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष कमल त्यागी के अलावा संजीव चौधरी, ब्रजभूषण गुप्ता, उमेश सेनरा, अंकुर त्यागी, रोहित मल्होत्रा, गौरव ठाकुर, विनय त्यागी, गुरदेव सिंह, विशाल सिंघल, अरुण त्यागी, जियाउल हक आदि मौजूद रहे।

उधर, कांग्रेस की ओर से हुए कार्यक्रम में कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सुबोध त्यागी, जिलाध्यक्ष राजकुमार लालू और जिला प्रवक्ता डॉ. फराहीम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन


वहीं, सिंभावली के गांव भरना में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महासचिव पं. नानकचंद शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि जाति-धर्म, भाषा और प्रांत की भावना से ऊपर उठकर चंद्रशेकर आजाद के बताए आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।

युवा जिलाध्यक्ष पं. तेजेंद्र शर्मा ने कहा कि आज हम आजादी की जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके लिए देश के न जाने कितने सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की बलि दी थी। इसलिए किसी भी रूप में आजादी का दुरुपयोग न करें और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करें। इस दौरान राजकुमार हिंदुस्तानी, मूलचंद शर्मा, यतेंद्र शर्मा, राजू, अशोक शर्मा व देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें