हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में एक एलएलबी का छात्र मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करता पकड़ा गया। आंतरिक उड़न दस्ते ने छात्र के पास से दस पन्ने पकड़े। उसकी कॉपी सील कर विश्वविद्यालय भेज दी गई है।
सुबह की पाली में सेमेस्टर परीक्षा में 389 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 346 उपस्थित रहे। 43 ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान आंतरिक उड़न दस्ते में मुख्य नियंता डॉ. लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. जीके शर्मा, डॉ. विपिन मलिक, डॉ. शालू शर्मा, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. नवनीत त्यागी ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया।
एलएलबी का एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर छात्र के पास मॉडल पेपर के दस पन्ने मिले। जूते और बाजू में उसने पन्ने छिपाए हुए थे। उसकी कॉपी सील कर, विश्वविद्यालय को सूचना दी गई। इसी पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 402 छात्रों में 348 उपस्थित रहे, 54 ने परीक्षा छोड़ दी। यूजी एनईपी की परीक्षा में 78 छात्रों में 76 उपस्थित रहे।
दूसरी पाली में एनईपी कोर्सों की परीक्षा में 103 छात्रों में सभी उपस्थित रहे। बीएड की परीक्षा में 151 छात्रों में 145 उपस्थित रहे, छह ने परीक्षा छोड़ दी। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 350 छात्रों में 317 उपस्थित रहे और 33 ने परीक्षा छोड़ी।
मौखिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू
विश्वविद्यालय ने मौखिक परीक्षाएं कराकर, अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कॉलेजों में इन परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। एसएसवी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जुलाई में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह से पहले अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोट
एलएलबी का एक छात्र परीक्षा में मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करता पकड़ा गया है। आंतरिक उड़न दस्ते ने उसे पकड़ा है। केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज