फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा आज से

Mon, 29 Feb 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर 1608 परीक्षार्थी पेपर देंगे। इसमें हाईस्कूल के 133 व 1475 इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


दोनों परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ स्कूलों के बच्चे हाईस्कूल की होम कंडक्ट परीक्षा न देकर बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। उनके लिए दीवान पब्लिक स्कूल को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा के लिए इस बार डीपीएस व दीवान पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल में केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ के 55, दीवान पब्लिक स्कूल के 263, द संस्कार स्कूल श्यामपुर के 59।
विज्ञापन


डीआर इंटरनेशनल स्कूल गढ़ के 64, टीआर पब्लिक स्कूल अतरौली पिलखुवा के 50, जेपीएस एकेडमी कस्तला कासमाबाद के 97, डीएवी स्कूल के 22 और प्राइवेट के 203 छात्र परीक्षा देंगे।

वहीं दीवान पब्लिक स्कूल में सरस्वती बाल मंदिर के 115, एलएन पब्लिक स्कूल के 95, ब्रह्मादेवी सरस्वती विद्या मंदिर के 181, बेतेहस्दा पब्लिक स्कूल के 5, सेंट एंथोनी स्कूल ततारपुर के हाईस्कूल के 85 व इंटर के 34।

डीपीएस के 132, कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल के इंटर के 76, एमबीयूएम विद्यालय सौलाना के हाईस्कूल के 9 व रॉयल पब्लिक स्कूल शरीफाबाद गढ़मुक्तेश्वर के हाईस्कूल के 37 व इंटर के 24 छात्र परीक्षा देंगे।

डीपीएस की प्रधानाचार्या मीना आनंद ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा कैमरे की निगरानी में होगी। दीवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता बिदानी ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें