संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर में चोरों ने दिन में ही एक मकान में धावा बोलकर हजारों की नकदी समेत गहने चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी जमालुद्दीन ने बताया कि 28 फरवरी की दोपहर को वह किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था, क्योंकि उसकी पत्नी जंगल से चारा लेने के लिए गई थी। पीड़ित ने बताया कि इस बात का फायदा उठाकर चोरों ने उसके घर में घुसकर वहां रखी 6500 रुपये की नकदी समेत चांदी और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।