फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जमीन खरीदने के लिए दी गई रकम को हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी एक व्यक्ति ने जमीन खरीदने के लिए दी गई 20 लाख रुपये की नकदी मांगने पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी आश मोहम्मद ने बताया कि उससे गांव निवासी रियाज मोहम्मद, गुलजार, आरिफ और एक अज्ञात ने जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये बतौर एडवांस लिए थे। उसने जब आरोपियों से जमीन दिखाने की बात कहीं तो आरोपियों ने टरका दिया और आज कल करने लगे। पीड़ित ने शक होने पर अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसको अपने घर बुलाकर बेरहमी से पीटकर घायल करते पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें