फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बांग्लादेशी महिला के फर्जी दस्तावेज का खुलासा, पति-पत्नी पर केस दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 01:11 PM IST
राहुल तिवारी एएनआई, हापुड़

सार

गढ़मुक्तेश्वर के दौताई गांव में बांग्लादेशी महिला के फर्जी दस्तावेज से भारत में रहने का मामला सामने आया। समाप्त वीजा पर ठहरी महिला ने स्थानीय युवक से शादी की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बांग्लादेशी महिला के फर्जी दस्तावेज का मामला सामने आया है। महिला समाप्त हो चुके वीजा पर भारत में रह रही थी और उसने स्थानीय युवक से शादी की थी।

विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि यह घटना दौताई गांव की है। मेहमूदा बेगम उर्फ रानी बेगम ने मोहम्मद मसरूफ से शादी की थी। जांच में पता चला कि महिला बांग्लादेश की मूल निवासी है। वह फर्जी दस्तावेज और नाम का उपयोग कर यहां ठहरी हुई थी। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें