फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 25 नवंबर से राजकीय स्कूलों में होंगे कॅरिअर काउंसलिंग के शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को भविष्य की सही दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग विशेष पहल करने जा रहा है। इसके तहत जिले के राजकीय विद्यालयों में 25 नवंबर से कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसरों और कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार भविष्य का विकल्प चुनने के लिए जागरूक करना है। विशेषज्ञ वक्ता छात्रों को विभिन्न शैक्षिक धाराओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देंगे।
शिविरों में बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों और उपलब्ध अवसरों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही परीक्षा के तनाव को कम करने और लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक चयनित 10 विद्यालयों में होने वाले इन आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें