हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गांव नली हुसैनपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी महेश शर्मा (58) की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नली हुसैनपुर निवासी मुकेश शर्मा सेना से सेवानिवृत्त थे। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनका पुत्र प्रभात उन्हें कार से डायलिसिस कराने के लिए गाजियाबाद ले गया था। वहां से देर रात लौटते समय जैसे ही वह निजामपुर तिराहे के पास पहुंचे तो वहां खड़े ट्रक से कार टकरा गई।
हादसे में पित- पुत्र घायल हो गए। घायलों को लोगों को मदद से अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रभात का उपचार चल रहा है। मुकेश शर्मा की मौत की सूचना जैसे ही परिजन को मिली तो कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। शव को ग्रामीण अपने साथ ले गए। जहां रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस दुर्घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।